Sawan : इन 5 जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है सावन का महीना
Sawan: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। यह पवित्र महीना शिव भक्तों के
लिए बहुत ही महत्व रखता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह त्योहार लाखों हिंदुओं के लिए
भक्ति, उपवास और उत्सव का समय है। इस बार सावन की
शुरुआत 4 जुलाई, मंगलवार से हो रही है। इस बार अधिकमास पड़ने के कारण सावन
कुल 59 दिनों का होने वाला है। यह दुर्लभ संयोग पूरे 19 साल बाद बना है।
इस बार सावन का महीना 5 राशि के जातकों के लिए
कुछ खास होने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में विस्तार से……….
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस बार का सावन महीना बहुत ही शुभ है। इस दौरान वृषभ वाले
जातक करियर में तरक्की करेंगे। वहीं सिंगल जातकों को किसी से प्यार हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की कड़ी मेहनत सावन में आखिरकार रंग लाएगी।
इस बार ये जातक अपने प्रियजनों के साथ समय बिता पाएंगे।
सिंह राशि
सावन का महीना सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ
को शानदार बना देगा। आप एक अच्छे रिश्तों में प्रवेश करेंगे।
तुला राशि
सावन के महीने में तुला वालों को जीवन के कुछ महत्वपूर्ण
निर्णय लेने होंगे जो आपके जीवन की दिशा तय करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सावन में नौकरी की भरमार रहेगी।
अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। जीवन में समृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
