Sawan : सावन में 19 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों पर महादेव के साथ होगी मां पार्वती की कृपा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sawan : सावन में 19 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों पर महादेव के साथ होगी मां पार्वती की कृपा

Sawan: सबसे पहले ग्रहों की स्थिति जानते हैं। गुरु और राहु मेष राशि में। बुध वृषभ राशि में। सूर्य मिथुन राशि में हैं। शुक्र और शुक्र, मंगल व चंद्रमा कर्क राशि में। केतु तुला राशि में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि– भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी के पूर्ण योग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

- Advertisement -
- Advertisement -

वृषभ राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– कई सोर्स से धन में बढ़ोतरी होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लेकिन निवेश मत करिए। ज्यादा बोलने से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य में बहुत अच्छा है। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। शुगर लेवल न बढ़ने पाए और मूत्ररोग से संबंधित कोई परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें। बाकी आपकी सारी स्थिति ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करती रहेगी। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कई मार्ग से पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार भी अच्छा होगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– भाग्य साथ देगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छा, व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी तीसरे के हस्तक्षेप की वजह से आपसी स्थिति थोड़ी मध्यम है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी बाकि प्रेम में तूतू-मैंमैं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि– प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। कई चीजों में दिमाग थोड़ा उलझा रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related