Samudrik Shastra: पैरों की उंगलियां खोलेंगी आपके राज, बताएंगी कैसा होगा भविष्य
Samudrik Shastra: कहते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव सबसे महत्वपूर्ण होता है
क्योंकि स्वाभाव की वजह से ही रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं.
जब पहली बार किसी से मिलते हैं तो उस व्यक्ति के चेहरे के हाव-भाव से उसके स्वभाव का अंदाजा
लगाया जाता है. लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप किसी व्यक्ति के शरीर के अंगों की
बनावट से उसके स्वभाव के साथ ही भविष्य के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं.
यहां तक कि मनुष्य के पैरों की उंगलियां भी उसका भविष्य बताने और कई खास राज खोलने
में मदद करती हैं. आइए जानते हैं पैरों की उंगलियों से आपका भविष्य.
पैर का अंगूठा गोल
यदि किसी के पैर का अंगूठा ऊपर से गोल है तो ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं
और जीवन में कभी पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ता.
ऐसे लोगों को 36 से 42 साल की उम्र में सफलता मिलती है.
अंगूठा और दूसरी उंगली एक समान
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के पैर का अंगूठा और
उसके बगल वाली उंगली एक बराबर है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत रौबीला है.
ऐसे लोग हमेशा दूसरों पर रौब झाड़ते हैं, लेकिन इनके भीतर अपनी बात मनवाने की
शानदार कला होती है. ये लोग लड़-झगड़कर किसी भी तरह अपनी बात मनवा लेते हैं.
कई बार इस वजह से दूसरों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं.
पैर की उंगलियों में गैप
अगर किसी व्यक्ति के पैरों की उंगलियों के बीच में काफी गैप होता है
और उंगलियां अंगूठे से भी काफी दूर हैं तो ऐसे लोग भीड़ में खुद को अकेला महसूस करते हैं.
यानि परिवार के बीच रहते हुए भी इन्हें अलग-थलग
लगता है. इसलिए ये लोग अकेले रहना पसंद करते हैं.
घटते क्रम में उंगलियां
जिस व्यक्ति के पैर की उंगलियां अंगूठे से घटते क्रम में होती है वे काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व के
होते हैं. ऐसे लोग अपने सामने किसी को तवज्जों नहीं देते.
कई बार इनकी यही आदत गृहस्थ जीवन को बर्बाद कर देती है.
सभी उंगलियां बराबर
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी के पैर की सारी उंगलियां एक समान हों और अंगुठा उनसे
लंबा हो तो ऐसे लोग कला प्रेमी हैं. ये लोग अपनी मीठी-मीठी बातों से
सामने वाले को आसानी से अपनी ओर प्रभावित कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. Computersjagat.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
