Rashifal: नए साल 2024 में शनिदेव इन 3 राशि वालों के लिए ला रहे खुशियों की सौगात
Rashifal: साल 2024 अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है।
2024 में कई ग्रह-नक्षत्र में अपनी स्थिति व चाल में बदलाव करेंगे।
सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र समेत कई ग्रह जहां राशि परिवर्तन करेंगे,
वहीं ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे।
शनि 2024 में 30 जून से 15 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे।
शनि की वक्री अवस्था का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें :Rashifal: विष्णु भगवान की कृपा से इन राशियों के भरेंगे भंडारे, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
कुछ राशियों के लिए साल 2024 में वक्री शनि खुशियों की सौगात लेकर आएंगे।
जानें वक्री शनि नए साल में किन राशियों को सुनाएंगे खुशखबरी-
मेष राशि– शनि की स्थिति साल 2024 में मेष राशि वालों के लिए अपार खुशियां ला सकती है।
इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ होगा। जीवन में कई महत्वपूर्ण व सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
नौकरी में स्थान परिवर्तन व पदोन्नति मिलने की संभावना है। नौकरी
की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
