Rashifal: वर्ष 2025 तक केतु इन चार राशियों को बना देंगे धनवान,आने वाले 11 महीने वरदान समान,मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rashifal: वर्ष 2025 तक केतु इन चार राशियों को बना देंगे धनवान,आने वाले 11 महीने वरदान समान,मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Rashifal: मायावी ग्रह केतु इस समय कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु ने कन्या राशि में गोचर 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02:13 बजे किया था और साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे।

यह केतु के महत्वपूर्ण गोचरों में से एक है जो 12 राशियों को एक तरह से प्रभावित करेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

ज्योतिष गणना के अनुसार, केतु कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ कराने के साथ के साथ करियर में सफलता भी दिलाएंगे।

केतु ग्रह को आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है और इसके प्रभाव से जातक अपने आस-पास के सभी सांसारिक और भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।

केतु गोचर का प्रभाव

ज्योतिष कहता है कि केतु को ऐसा ग्रह माना गया है जो व्यक्तियों को नुकसान पहुंचा सकता है और उनके जीवन से सब कुछ छीन सकता है।

कुंडली में इसके प्रभाव से व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

लेकिन केतु के कन्या राशि में होने से कुछ भाग्यशाली राशियों का करियर रॉकेट की तरह रफ्तार पकड़ सकता है और खूब लाभ दिलाएगा। जानें केतु गोचर की लकी राशियां-

मेष राशि-

केतु मेष राशि के जातकों के छठे भाव में केतु विराजमान है और इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा।

आपके कार्यक्षेत्र किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना बहुत है।

साल 2025 तक आप अपने करियर में कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे। वेतन वृद्धि के संकेत हैं।

कर्क राशि-

केतु कर्क राशि के जातकों के तीसरे घर में गोचर कर रहा है। केतु गोचर के प्रभाव से साल 2025 तक आपको करियर में सफलता मिलेगी।

इस विशेष अवधि में आप अपने करियर में जो भी प्रयास करेंगे उसमें सफल होंगे।

नौकरी के नए अवसर पाने के लिए आप इस अवधि में बेहतर स्थिति में होंगे। धन कमाने के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों के प्रथम भाव में केतु विराजमान हैं। साल 2024 के अंत तक आपको नौकरी में तरक्की मिलने के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

केतु गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होगा। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि-

केतु वृश्चिक राशि के ग्यारहवें भाव में संचरण कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आप करियर के क्षेत्र में सही निर्णय ले पाएंगे।

कार्यस्थल पर आप लीडर बनकर उभरेंगे। इस खास अवधि में आप अपने करियर में जो भी प्रयास करेंगे वह सफल होंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

2025 में कब होगा केतु गोचर:

केतु 18 मई 2025, रविवार को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...