Ram Navami:इस राम नवमी पर मित्रों को भेजे यह विशेष हार्दिक शुभकामनाएं..
Ram Navami: हिंदू धर्म में हर साल चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
पंचांग के अनुसार, इस साल कल यानी 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री,भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है।
रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। रामनवमी के पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रामनवमी के भक्ति-भरे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पढ़ें रामनवमी की लेटेस्ट विशेज…
गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
Happy Ram Navami !
निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी !
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम…
श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं,
जीवन में हर खुशियां पाएं,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं,
रघुकुल रीत सदा चली आई,
प्राण जाए पर वचन न जाई,
रामनवमी की शुभकामनाएं
जिनके मन में हैं श्री राम
भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका है कल्याण
रामनवमी की हार्दिक बधाई!
मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम,
मैं तुमसे क्या मांगू,
ओ जगत के स्वामी,
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू,
राम नवमी की शुभकामनाएं।
मन राम का मंदिर है
यहां उसे विराजे रखना
पाप का कोई भाग न होगा
बस राम को थामे रखना
प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलों को सुरुर मिला है,
जो भी गया रामजी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है।
रामनवमी की हार्दिक बधाई!
