Prediction: भंयकर तूफान की भविष्यवाणी,क्या धरती पर आ रही बड़ी आफत? जानिए क्या होगा इसका बड़ा असर
Prediction: आने वाले समय में धरती पर बड़ी आफत आने वाली है। इसके लिए चेतावनी दी है, आपको बता दें कि अमेरिका की एक प्रमुख वैज्ञानिक एजेंसी ने भू-चुंबकीय तूफान के लिए चेतावनी दी है।
इस चेतावनी में कहा जा रहा है, कि दो दशकों में यह पहली ऐसी चेतावनी है जो धरती पर कई इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को प्रभावित कर सकती है।
धरती पर आने वाली आफत को लेकर अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने यह अलर्ट तब जारी किया है।
जब उसे बाहरी अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली सौर तूफान के बारे में पता चला, इस अलर्ट में पावर ग्रिड, संचार नेटवर्क और सैटेलाइट समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बड़ा नुकसान बताया है।
पूरे सप्ताह बनी रह सकती है तूफान की स्थिति
बता दें कि अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि सौर तूफान से जीपीएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खराब हो सकते हैं।
अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र का एक डिवीजन 8 मई से शुरू हुआ, एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान कर्ताओं ने गंभीर भू-चुंबकीय तूफान वॉच जारी किया है।
जिसमें कहा जा रहा है, कि सौर विस्फोट की वजह से भू-चुंबकीय तूफान की स्थिति पूरे हफ्ते बनी रह सकती है.
सूर्य से निकला तूफान
8 मई के बाद से कई सौर ज्वालाएं और कोरोनल मास इजेक्शन यानी देखे गये थे,
जिससे हृह्र्र्र के स्ङ्खक्कष्ट ने सतर्कता बढ़ा दी थी। सूरज बहुत विशाल है और इस पर कई धब्बे भी हैं, इन्हें सनस्पॉट कहा जाता है।
जिसमें जारी बयान में कहा गया कि बुधवार ( 8 मई ) सुबह 5 बजे सनस्पॉट से कई मजबूत सौर ज्वालाएं निकली हैं,
कम से कम पांच ज्वालाएं सीएमई थीं, जो धरती की ओर आती हुई दिखीं। सूर्य से निकलने वाले तूफानों से पृथ्वी को खतरा न हो, इसके लिए निगरानी की जा रही है।
पृथ्वी पर दिखेगा प्रभाव
आपको बता दें कि हमारे ग्रह की ओर आने वाले ये भू-चुंबकीय तूफान पृथ्वी की कक्षा और ग्रह की सतह पर बुनियादी ढांचे के लिए नुकसान पैदा करते हैं।
अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन्र्र की चेतावनी में कहा गया है कि यह नेविगेशन, रेडियो और सैटेलाइट संचालन को प्रभावित कर सकता है।
इसके अलावा इंटरनेट आउटेज के बारे में भी चिंताए हैं, एजेंसी ने कहा कि सीएमई सूर्य के कोरोना से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का विस्फोट है। जब वे पृथ्वी से टकराते हैं तो भू-चुंबकीय तूफान पैदा करते हैं।
