Planet: यह ग्रह बरसाएंगे छप्परफाड़ पैसा, इस ग्रह के साथ युति कर बढ़ाएंगे Bank balance

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Planet: यह ग्रह बरसाएंगे छप्परफाड़ पैसा, इस ग्रह के साथ युति कर बढ़ाएंगे Bank balance

Planet: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर ग्रह गोचर करता है. इसका प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर देखने को मिलता है.

14 मार्च 2024 को सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में वहां पहले से ही राहु मौजूद है. सूर्य की राहु के साथ युति कई राशियों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाएगी.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Planet: 15 महीने बाद इन लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, इस ग्रह के गोचर से होगा धनलाभ

इन दोनों के मिलन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. इन राशि के लोगों को राहु के प्रभाव से अचानक धनलाभ होगा और इनकी मेहनत रंग लाएगी.

बता दें कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक राशि में 18 महीने तक रहते हैं. वहीं, सूर्य के साथ राहु की ये युति भी 18 साल के बाद बनने जा रही है,

इससे कुछ राशि वालों की बंपर लॉटरी लगने जा रही है. जानें इन राशियों के बारे में.

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि वालों के तीसरे भाव को प्रभावित कर रही है. बता दें कि ये युति इन राशि वालों को मानसिक शांति प्रदान करेगी. जिंदगी में नई खुशियां आने वाली हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी.

इस समय आय के नए जरिए बनेंगे. अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो निवेश से फायदा होगा और करियर में ग्रोथ की संभावना है.

सैलरी में इस समय इजाफा होगा. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. परिवार के साथ वक्त अच्छा बीतेगा और जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे.

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों के 6वें भाव में ये युति बनने जा रही है. सूर्य और राहु की युति से आपके सोचने समझने की क्षमता का विकास होगा. अपनी बुद्धि के दम पर नए मुकाम हासिल कर सकेंगे.

इस समय आत्मविश्वास चरम पर होगा. बिजनेस में धनलाभ और रिश्तों में मिठास घुलेगी. कई पारिवारिक समस्याओं का निदान हो सकता है. प्रेम संबंधों में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है.

वृषभ राशि

बता दें कि इस राशि के 11 वें भाव में सूर्य और राहु की युति से लाभ होगा. आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और मेहनत रंग लाएगी. इतना ही नहीं, आप करियर और पर्सनल लाइफ में तरक्की कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें :Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धनवान बनने के बनेंगे योग

अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. आपके काम को लेकर कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और सैलरी में इजाफा होगा. इंक्रीमेंट हो सकता है. संतान की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)    

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related