parijat flower:माता लक्ष्‍मी को बेहद प्रिय है पारिजात का फूल, इस दिशा में लगा लें पौधा,बनेंगे धनवान 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

parijat flower:माता लक्ष्‍मी को बेहद प्रिय है पारिजात का फूल, इस दिशा में लगा लें पौधा,बनेंगे धनवान

parijat flower:वास्‍तु शास्‍त्र में तुलसी, शमी, मनी प्‍लांट की तरह पारिजात के पौधे को भी बहुत महत्‍व दिया गया है.

धन की देवी माता लक्ष्‍मी को पारिजात के फूल(parijat flower) बहुत प्रिय हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसलिए मां लक्ष्‍मी की पूजा में कमल के फूल के साथ-साथ पारिजात के फूल(parijat flower) भी अर्पित किए जाते

हैं. पारिजात को हरसिंगार भी कहते हैं. घर में पारिजात या हरसिंगार के पौधे का होना कई तरह के वास्‍तु दोष दूर करता

है और घर में खूब धन-वैभव, बरकत लाता है. पारिजात के पौधे से ज्‍यादा से

ज्‍यादा लाभ पाने के लिए वास्‍तु शास्‍त्र में बताई गई दिशा में लगाना चाहिए.

मां लक्ष्‍मी हमेशा करेंगी आपके घर में निवास

पौराणिक कथाओं के मुताबिक पारिजात का पेड़ समुद्र मंथन से निकला था.

मां लक्ष्‍मी भी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं. इंद्र ने पारिजात के चमत्कारी पेड़ को स्वर्ग वाटिका में लगा दिया था.

मान्‍यता है कि यह पेड़ लंबी उम्र और चिरयौवन देता है. साथ ही खूब धन-वैभव देता है.

घर में पारिजात का पौधा(parijat flower) लगाने से मानसिक तनाव दूर रहता है और घर में खुशहाली भी रहती है.

पारिजात का पौधा(parijat flower) घर में लगाने की सही दिशा

– हरसिंगार या पारिजात के पौधे (parijat flower) को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्‍छा होता है.

इससे घर की नकारात्‍मकता दूर होती है. साथ ही घर में सुख, शांति, समृद्धि आती है.

– इस पौधे को घर की पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं.

– घर के आंगन में पारिजात के पौधे को लगाने से खूब धन आता है साथ ही पापों से भी मुक्ति मिलती है.

– पारिजात या हरसिंगार के पौधे को घर के मंदिर के पास लगाना भी बहुत शुभ फल देता है.

ध्‍यान रखें कि किसी भी स्थिति में हरसिंगार या पारिजात (parijat flower) का पौधा घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं

क्‍योंकि यह यम की दिशा होती है. ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान ही होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Computer jagat news इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...