Navratri: मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं इस रंग के फूल, नवरात्रि के दूसरे दिन सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Navratri: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि में दूसरे दिन
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. माता की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कहा जाता है
कि मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. माता को सफेद रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए.
जानिए आज का पंचांग
तारीखः 16 अक्टूबर
वारः सोमवार
तिथिः द्वितीया (आधी रात 1.14 बजे तक इसके बाद तृतीया तिथि)
मासः आश्विन
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः स्वाति (शाम 7.35 बजे तक इसके बाद विशाखा नक्षत्र)
करणः बालव (दोपहर 12.54 बजे तक इसके बाद तैतिल करण)
योगः विष्कुंभ योग (सुबह 10.03 बजे तक इसके बाद प्रीति योग)
चंद्रमा का दिन रात तुला राशि में संचरण
सूर्योदयः सुबह 6.22 बजे
सूर्यास्तः शाम 5.51 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व
विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबलः अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति,
विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
चन्द्रबलः मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.42 बजे से 5.32 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.01 बजे से 2.47 बजे तक रहेगा.
इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 5.51 बजे से 6.16 बजे तक रहेगी.
वहीं अमृत काल सुबह 6.22 बजे से 7.48 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.42 से 12.32 बजे तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा.
गुलिक काल दोपहर 1.30 बजे से 4 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12.29 बजे से
1.15 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 2.47 बजे से 3.33 बजे तक रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.COMPUTER JAGAT इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)
