Mithun Sankranti: मिथुन संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, आय और भाग्य में होगी अपार वृद्धि

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mithun Sankranti: मिथुन संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, आय और भाग्य में होगी अपार वृद्धि

Mithun Sankranti 2023: सनातन पंचांग के अनुसार 15 जून को मिथुन संक्रांति है।

जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो संक्रांति पड़ती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूर्य के वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करना मिथुन संक्रांति कहलाता है।

संक्रांति तिथि पर श्रद्धालु गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी समेत पवित्र नदियों में

स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की पूजा-उपासना करते हैं।

पूजा के पश्चात यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान देते हैं

धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति तिथि पर दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मिथुन संक्रांति

पर इन चीजों का दान अवश्य करें। आइए जानते हैं-

इन चीजों का दान करें

– अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं,

तो मिथुन संक्रांति पर जल का दान करें। ज्येष्ठ और आषाढ़ के महीने में प्रचंड गर्मी पड़ती है।

अतः आषाढ़ महीने में जल का दान करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन राहगीरों को मीठा जल पिलाएं।

– संक्रांति तिथि पर तिल का दान करना बेहद शुभ होता है।

अतः मिथुन संक्रांति पर तिल का दान करें। आप चाहे तो तिल के तेल का भी दान कर सकते हैं

इस उपाय को करने से सूर्य देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

– अन्न, जल और वस्त्र दान को महादान माना गया है। अतः आप अन्न, जल के अलावा वस्त्र का भी

दान कर सकते हैं। मिथुन संक्रांति पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान में कपड़ें दें।

इससे राहु और केतु का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।

– अगर आप कुंडली में शनि के अशुभ प्रभावों से परेशान हैं,

तो मिथुन संक्रांति पर उड़द की दाल का दान करें। ऐसा करने से शनि की बाधा से मुक्ति मिलती है।

– सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु मिथुन संक्रांति के दिन

गौ माता को हरी घास खिलाएं और पक्षियों को दाना दें।

– इच्छा पूर्ति हेतु मिथुन संक्रांति पर चावल, मूंग की दाल और गुड़ का दान करें।

इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related