Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या कब? जानिए गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या कब? जानिए गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Mauni Amavasya :पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।

हिंदू धर्म में इस मास को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान के साथ दान करना पुण्यकारी माना जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पंचांग के अनुसार साल 2023 की पहली अमावस्या है। इस अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन स्नान दान के साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान करना भी शुभ माना जाता है

जानिए मौनी अमावस्या की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

कब है मौनी अमावस्या 2023?

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ- 21 जनवरी, शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर शुरू

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का समापन- 22 जनवरी, रविवार को सुबह 02 बजकर 22 मिनट तक

उदया तिथि के आधार पर मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023, शनिवार को है।

मौनी अमावस्या 2023 पर बन रहा शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक

हर्षण योग- 21 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक

स्नान -दान का शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन सूर्योदय के समय गंगा स्नान जरूर करें।

अगर आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं,तो घर में ही नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें

और मां गंगा का ध्यान करते हुए स्नान कर लें। ऐसा करने से गंगा में स्नान करने के बाद पुण्य की प्राप्ति होगी।

पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट के बीच स्नान करना काफी शुभ होगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related