Marriage: श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति ने दो बेटियों कराई शादियां
Marriage: श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के तत्वावधान में धोबी समाज के एक परिवार के दो बेटियों की शादी बड़े धूम-धाम के साथ बाबा केरारबीर मंदिर स्थित नव निर्मित धोबी धर्मशाला पर सम्पन्न हुयी।
प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने बताया कि लाल दरवाजा निवासी मोतीलाल कन्नौजिया की दो बेटी, बड़ी बेटी उपासना कन्नौजिया का विवाह बृजभान कन्नौजिया निवासी मछलीशहर,
जौनपुर एवं छोटी बेटी शिवांगी कन्नौजिया का विवाह कन्हैयालाल कन्नौजिया निवासी कन्नौज के साथ वर एवं कन्या पक्ष के परिवार एवं समिति के समस्त पदाधिकारीगण के उपस्थिति में हिन्दू रित-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ।
संजय कन्नौजिया ने बताया कि समाज के उत्थान एवं उसके प्रगति के लिए यह संगठन हमेशा आगे रहा है और आगे रहेगा। समाज के लोगों ने समिति के माध्यम से यह विवाह सम्पन्न कराने में सहयोग हेतु आग्रह पर समिति ने यह बीड़ा उठाते हुए यह विवाह हिन्दू रिति-रिवाज एवं हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न कराया।
श्याम कुमार कन्नौजिया ‘मास्टर’, रामजी कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, राजकुमार कन्नौजिया, सागर कन्नौजिया सहित वर-कन्या पक्ष के परिवार के लोग उपस्थित रहे।
