Mantra:प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर करें इस मंत्र का पाठ, प्रभु राम स्वयं करेंगे रक्षा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mantra:प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर करें इस मंत्र का पाठ, प्रभु राम स्वयं करेंगे रक्षा

Mantra:22 जनवरी यानी कल एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है. राम भक्तों का 500 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा. राम मंदिर के उद्घाटन में महज अब कुछ घंटों का ही समय रह गया है.

अगर आप राम मंदिर नहीं जा रहे हैं जो आप घर पर ही राम जी की विशेष पूजा कर सकते हैं. ऐसे में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना काफी फलदायक होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Ram Mandir: क्‍या अब जारी होगा राम मंद‍िर के फोटो वाला 500 रुपये का नया नोट? यहां जान‍िए हकीकत

इस स्तोत्र में राम जी की महिमा के बारे में बताया गया है. वहीं, इस मंत्र का पाठ करने से व्यक्ति को कई सारे लाभ होते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

भूत-प्रेत

अगर आपको रात में नींद नहीं आती और भूत-प्रेत का अनुभव होता है तो आपके लिए राम रक्षा स्तोत्र काफी लाभकारी साबित होगा.

आप श्रीराम रक्षा स्त्रोत के जाप द्वारा अभिमंत्रित किया हुआ जल का सेवन भी कर सकते हैं. इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा.

मनोकामना पूर्ति के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो जाए तो आप इस उपाय को आजमाएं. एक दिन में 11 बार और 41 दिन तक राम स्तोत्र का पाठ करें. इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी.

यह भी पढ़ें :Ayodhya Ram Mandir:राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कड़ी तपस्या कर रहे पीएम मोदी, जमीन पर सो रहे, पी रहे सिर्फ नारियल पानी

इसके अलावा पाठ करने से धनलाभ के भी योग बनते हैं. घर में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए भी इसका पाठ करना फायदेमंद होता है.

कष्टों से मुक्ति

आप अपने जीवन को मुश्किलों से दूर करना चाहते हैं तो आपको राम रक्षा स्तोत्र का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए. इसके साथ आपकी कुंडली में मंगल के दुष्प्रभाव का असर कम करने में ये मंत्र काफी लाभकारी होता है.

पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने ऋषि बुधकौशिक के सपने में आकर खुद राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुनाया था. माना जाता है कि जो व्यक्ति विधि विधान से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करता है उसकी रक्षा खुद प्रभु राम करते हैं. इसके अलावा शत्रु से मुक्ति पाने के लिए ये मंत्र काफी लाभकारी होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Computer Jagat News इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related