Mangal Dev: आज मंगल करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mangal Dev: आज मंगल करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

Mangal Dev: आज मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। मंगल भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मंगल के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए कल के बाद का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि-

मानसिक शांति रहेगी।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्म संयत रहें।

अपनी भावनाओं को वश में रखें, माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें।

उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।

नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

स्थान परिवर्तन भी संभव है।

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें :lunar eclipse: होली वाले दिन चंद्रग्रहण, त्योहार पर होगा असर? कब होलिका दहन, काशी के ज्योतिषियों ने साफ की स्थिति

सिंह राशि-

शैक्षिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा।

नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।

स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

धार्मिक स्थान पर सत्संगआदि कार्यक्रम में जा सकते हैं।

धनु राशि-

माता का सांनिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें।

प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे।

वाहन सुख में वृद्धि होगी।

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related