lunar eclipse: 5 मई की रात को उपच्छाया चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण का सूतक काल होता है 9 घंटे का
lunar eclipse: चंद्र ग्रहण इस साल 5 मई को लग रहा है। यह साल का पहला चंद्रग्रहण है,
इसके बाद अक्टूबर में चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा की रात लग रहा है।
इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है।
इसलिए इन राशि और नक्षत्र के लोगों की राशि में खास प्रभाव पड़ेगा।
आपको बता दें कि अगर चंद्र ग्रहण देश में दिखाई देता है, तो इसका सूतक काल मान्य होता है।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे का होता है। इस दौरान पूजा पाठ आदि नहीं किया जाता है,
सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं। लेकिन सूतक काल तभी मान्य होता है,
जब यह देश में दिखाई दे। आइए इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण के बारे में जानें जो 5 मई को लगेगा।
पूर्णमासी पर उपछाया चंद्रग्रहण है जिसे ग्रहण नहीं माना जाता। यह एक नैसर्गिक खगोलीय
घटना है जिसमें चंद्रमा की छाया पड़ती है। ऐसे में इसका कोई प्रभाव नहीं होता।
Lunar Eclipse 2023 Chadra Grahan Date, Time-आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण
उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण 5 मई की रात 8.44 बजे से लगेगा और 6 मई की रात 1 बजकर
1 मिनट तक दिखेगा। उपछाया ग्रहण 8.44.11 सेकेंड पर शुरू होगा और अधिकतम ग्रहण
10.52 मिनट तक दिखेगा। 1 बजकर 1 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
यह ग्रहण (Lunar Eclipse 2023 एशिया, यूरोप,
अफ्रीका, इंडियन Ocean,पैसेफिक और अटलांटिक में दिखेगा।
