lunar eclipse:28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए समय, राशियों पर असर, भारत में दिखाई देगा या नहीं, सूतक और इसके नियम
lunar eclipse: अक्टूबर महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
इस महीने में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा और अब 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को साल का
दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में नजर आएगा।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा: साल का दूसरा व आखिरी
चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगेगा। ऐसे में यह 29 अक्टूबर की
सुबह 01 बजकर 05 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा।
भारत के अलावा इन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण: साल का
आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका,
उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, हिंद महासागर, अंटार्कटिका व अटलांटिका महासागर में भी नजर आएगा।
यह भी पढ़ें :lunar eclipse:कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए इसके प्रकार
चंद्र ग्रहण का सूतक काल: चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व से मान्य होता है।
भारत में नजर आने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट से मान्य होगा।
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विन नक्षत्र में लग रहा है।
ग्रहण काल के दौरान मेष, वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
इस ग्रहण का मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को शुभ फल मिल सकता है।
चंद्र ग्रहण में सूतक काल के नियम:
1. ग्रहण व सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
मान्यता है कि वरना गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस दौरान गर्भवती महिला को तेजधार व नुकीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
2. ग्रहण व सूतक काल के दौरान दूध, दही व पानी आदि पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. ग्रहण और सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ की मनाही होती है।
4. ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
5. ग्रहण के दौरान किसी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।