Itching: अचानक से पैर के तलवे में होने लगी है खुजली? जानिए इसके शुभ और अशुभ संकेत
Itching: वैसे तो शरीर के किसी भी अंग पर खुजली होना बेहद आम होता है.
लेकिन अगर आपको कोई स्किन समस्या नहीं है फिर बी अचानक से
आपके किसी बॉडी पार्ट पर खुजली शुरु हो गई है तो समुद्र शास्त्र में इसको
शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़कर देगा गया है. समुद्र शास्त्र के अनुसार
शरीर के अंगों पर अचानक से खुजली होना जीवन में शुभ-अशुभ घटनाओं के होने का इशारा करती हैं.
ऐसे में आज हम आपको बातएंगे पैर के तलवे या हाथों में अचानक से खुजली होने का क्या होता है अर्थ.
दाएं पैर में अचानक खुजली होना
अगर आपके दाएं पैर के तलवे पर अचानक से खुजली शुरु हो गई है
तो ये बेहद शुभ माना जाता है. दाएं पैर में खुजली इस बात का संकेत करता है
कि आपको जल्द ही किसी शुभ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है.
यह भी पढ़ें :Vastu: बैडरूम में रखी ये चीजें पति-पत्नी के बीच बनती हैं तलाक का कारण,तुरंत हटाएं
इस यात्रा के दौरान आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी और
आपके सारे काम सफल होंगे. इस यात्रा के दौरान आप आर्थिक लाभ भी उठा सकते हैं.
बाएं पैर में क्यों होती है खुजली
अगर आपके बाएं पैर यानि कि उल्टे पैर के तलवे में अचानक से खुजली होने लगती है
तो ये आने वाले समय में बड़े नुकसान होने की ओर इशारा करता है.
इसके साथ ही बाएं पैर के तलवे में खुजली किसी भी यात्रा को इंस्टेंट रोकने का संकेत करता है.
नहीं तो यात्रा के दौरान आपको किसी अशुभ परिणाम का सामना करना पड़ सकता है.
बाएं और दाएं हाथ में खुजली का मतलब
अगर किसी व्यक्ति के हाथ या हथेली पर खुजली होती है तो ये धन हानि की ओर इशारा करता है.
वहीं अगर किसी व्यक्ति के सीधे यानि की दाएं हाथ में खुजली होती है
तो उसको धन प्राप्ति या धन लाभ होने की संभावना होती है.
इसके साथ अगर किसी व्यक्ति के बाएं यानि की उल्टे हाथ पर खुजली होती है
तो धन खर्च या धन हानि की ओर इशारा करता है. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के बाएं अंग में खुजली होती है
तो बीमारी का संकेत होता है या फिर घर में कोई गंभीर रूप से बीमार हो सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
