hajj यात्रा के लिए यात्री अभी से कर लें तैयारी, इस तारीख से भरे जा सकते हैं फॉर्म,आवेदन फ्री
hajj 2024 की पालिसी का ऐलान कर दिया है। इस्लामिक सेंटर ने इसे लेकर
मुस्लिम समाज के लोगों के लिए जानकारी जारी की है। इस्लामिक सेन्टर के सचिव,
hajj कमेटी ऑ़फ इण्डिया के मास्टर ट्रेनर मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि
hajj के लिए फार्म भरने की शुरूआत 10 दिसम्बर से हो सकती है।
याकूबी ने बताया कि हज पर जाने के लिए hajj पॉलिसी की जानकारी जारी की है।
हज आवेदन बिल्कुल फ्री होगा। ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
हज की यात्रा 30 से 45 दिन की होगी। हज की यात्रा के लिए
25 एम्बराकेशन (एयरपोर्ट) पॉइंट होंगे। हज में बिना मेहरम के भी महिलाएं जा सकेंगीं।
45 साल से अधिक उम्र की महिला अब अकेले hajj पर जाने को आवेदन कर सकती है।
वर्ष 2016 से पहले हज पर जाने के लिए मेहरम यानी पुरुष रिश्तेदार का होना अनिवार्य होता था।
इस बार चार महिलाओं का समूह एक साथ हज के लिए जा सकेगा।
यह भी पढ़ें :hajj यात्रा के लिए यात्री अभी से कर लें तैयारी
हज का आवेदन करने वाले हज यात्री पूरे कागजातों को तैयार कर लें।
इस बार हज कमेटी आफ इंडिया बड़ी सुविधा दी है। उत्तर प्रदेश के
हज यात्री खुद अपना उड़ान स्थल भी चुन सकते हैं। दिल्ली, लखनऊ,
वाराणसी में से किसी एक विकल्प को भरना होगा। इसके लिए पासपोर्ट, कलर फोटो,
बैक ग्राउंड व्हाइट हो। ब्लड ग्रुप की डिटेल दी जाए। अपने खाते का कैंसिल चेक लगाना जरूरी है।
पैन कार्ड और आधार कार्ड, वारिस यानि नॉमिनी का नाम और उसका मोबाइल नम्बर दिया जाए।
कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और मेडिकल स्क्रीनिंग जरूरी है
वोटर आईडी की प्रति दी जाए। किसी प्रकार की दिक्कत हो तो हज ट्रेनिंग सेंटर, इस्लामिक सेंटर,
मदीना कॉलोनी फिरोजाबाद पर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक
9411965411, 7017311406 पर जानकारी ली जा सकती है।
