Ethology:भोजन करते समय शास्त्रों में बताए गए ये नियम,ध्यान रखने पर मिलेगी मां अन्नपूर्णा की अपार कृपा 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ethology:भोजन करते समय शास्त्रों में बताए गए ये नियम,ध्यान रखने पर मिलेगी मां अन्नपूर्णा की अपार कृपा

Ethology:वेदों और शास्त्रों में सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हर कार्य के लिए एक सही समय और उससे जुड़े जरूरी नियमों का वर्णन किया गया है।

भोजन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। कहा जा सकता है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य उसके भोजन से ही जुड़ा होता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे में आइए जानते हैं कि भोजन करते समय किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Dream: सपने में कुत्ता दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या होगा जीवन में बड़ा बदलाव

सबसे पहले करें ये काम

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भोजन करने से पहले भोजन मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए।

मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से भोजन हमारे शरीर में लगता है। साथ ही यह ईश्वर को धन्यवाद देने का भी एक तरीका है।

ये नियम है जरूरी

शास्त्रों में बताया गया है कि मनुष्य को जमीन पर बैठकर ही भोजन करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भोजन करते समय मनुष्य सकारात्मक रहता है,

जिसका उसे अपने शरीर पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं जमीन पर बैठकर खाना खाने से वह जल्दी पच जाता है।

ये है सही दिशा

शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही भोजन करना चाहिए।

ऐसा करने से व्यक्ति के लिए वह भोजन अधिक लाभकारी सिद्धि होता है।

वहीं, दक्षिण दिशा की ओर किया गया भोजन प्रेत का माना जाता है और पश्चिम दिशा की ओर किया गया भोजन रोगों में वृद्धि करता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

शास्त्रों में माना जाता है कि भोजन का अपमान करने से मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो सकती है।

ऐसे में हमेशा उतना ही भोजन लेना चाहिए, जितना आपको खाने की इच्छा हो। साथ ही परोसे हुए भोजन की कभी निंदा न करें।

ध्यान रखें कि टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन नहीं करना चाहिए और बिस्तर पर बैठकर भी भोजन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Dreams: धन हानि होने का साफ संकेत है ऐसे सपने आना, बचाव के लिए तुरंत कर लें ये उपाय

शास्त्रों में यह भी माना गया है कि ईर्ष्या, भय, क्रोध और लोभ भाव में किया हुआ भोजन कभी भी पचता नहीं है।

इसलिए भोजन करते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखें।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’ 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...