Dream: हकीकत तो छोड़िए सपने में भी इस जीव का दिखना देता है बड़ा संकेत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dream: हकीकत तो छोड़िए सपने में भी इस जीव का दिखना देता है बड़ा संकेत

Dream:रात की नींद में देखे गए सपने भविष्‍य में होने वाले शुभ-अशुभ

घटनाक्रमों के बारे में बताते हैं. स्‍वप्‍न शास्‍त्र में इन सपनों से मिलने वाले

- Advertisement -
- Advertisement -

संकेतों और प्रभाव के बारे में विस्‍तार से बताया गया है. छिपकली को वास्‍तु और

ज्‍योतिष शास्‍त्र में बहुत अहम माना गया है. छिपकली का दिखना,

शरीर के किसी अंग पर गिरना महत्‍वपूर्ण संकेत देता है. लेकिन छिपकली का सपने में दिखना भी

जीवन पर शुभ-अशुभ असर डालता है. आइए जानते हैं, सपने में छिपकली देखने का क्‍या मतलब होता है.

सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ

सपने में छिपकली को घर में आते देखना – यदि सपने में छिपकली को घर में प्रवेश करते हुए

देखें तो यह अशुभ इशारा है. ऐसा सपना बताता है कि आपके घर पर कोई संकट आने वाला है.

यह भी पढ़ें :Dreams: धन हानि होने का साफ संकेत है ऐसे सपने आना, बचाव के लिए तुरंत कर लें ये उपाय

सपने में स्‍वयं को छिपकली को मारते हुए देखना – सपने में यदि खुद को

छिपकली को मारते हुए देखें तो ऐसा सपना शुभ फल देता है. यह बताता है

कि आपके जीवन से परेशानियां खत्‍म होने वाली हैं. कोई बड़ी समस्‍या खत्‍म हो रही है.

सपने में छिपकली को कीड़े-मकोड़े खाते देखना – सपने में यदि छिपकली को

कीड़े-मकोड़े खाते देखें या उन पर झपटते हुए देखें तो यह धन हानि होने का इशारा है.

यानी कि आपको आने वाले समय में आर्थिक नुकसान हो सकता है

या आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, लिहाजा पहले ही सतर्क हो जाएं.

सपने में छिपकली का बच्‍चा देखना – सपने में छिपकली का बच्‍चा

देखना भी अशुभ होता है. यह आपके कामों में बाधा आने का संकेत है.

सपने में छिपकली लड़ते हुए देखना – ऐसा सपना भी अशुभ फल देता है और जीवन में परेशानी आने का इशारा देता है.

सपने में खुद को छिपकली से डरते हुए देखना – यदि सपने में खुद को

छिपकली से डरते हुए देखें, डर के कारण छिपकली को भगाते हुए देखें और

इसमें सफल भी हो जाएं तो ऐसा सपना शुभ फल देता है. यह बताता है

कि आप अपने जीवन की चुनौतियों से सफलतापूर्वक पार पा जाएंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...