बुध की चाल से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, 29 अगस्त तक रहेगा शुभ समय
इस साल जुलाई के महीने में बुध का राशि परिवर्तन नहीं होगा। जून में बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया था। दृक पंचांग के अनुसार, 29 अगस्त तक कर्क राशि में ही बुध विराजमान रहने वाले हैं।
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम लेकर आया है।
बुध के गोचर से कुछ राशियों को पॉजिटिव तो कुछ राशियों को मुश्किलें भी झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं चंद्रमा की कर्क राशि में बुध का गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-
29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल
मेष राशि: बुध के चंद्र देव की राशि में गोचर करने से मेष राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है।
प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। बुध देव की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं।
व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिल सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके लिए समय शानदार रहेगा।
धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।