Astrology: 21 दिन बाद बुधादित्य राजयोग से ये राशियां होंगी मालामाल, बनेंगे आपके बिगड़े काम, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
Astrology: बुद्धि, विवेक, धन, संपत्ति और सुख-सौभाग्य के कारक बुध मई माह के आखिर में दोबारा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
इससे पहले 10 मई को बुध ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश किया था। दृक पंचांग के अनुसार, 31 मई 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
और 14 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। करीब 21 दिन बाद बुध के वृषभ राशि में गोचर कई शुभ संयोग का निर्माण होगा।
इस समय वृष राशि में सूर्य, शुक्र और देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं।
सूर्य और बुध के नजदीक आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होना बेहद शुभ माना गया है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,बुधादित्य राजयोग बनने से व्यक्ति को हर कार्य में अपार सफलता मिलेगा।
शैक्षिक कार्यों में मन लगता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
बुध ग्रह के प्रभाव से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 14 दिनों तक वृष राशि में बुधादित्य राजयोग से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।
आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग से किन राशियों की पलटेगी किस्मत…
वृषभ राशि :31 मई को बुधादित्य राजयोग के निर्माण से वृष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
बुद्धि, विवेक और यश की प्राप्ति होगी। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी। चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
आपके सभी सपने साकार होंगे। ऑफिस में टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। रिलेशनशिप की गलतफहमी दूर होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि : बुधादित्य योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों की वाणी में मधुरता आएगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे।
प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में मुनाफा होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी।
तुला राशि : सूर्य-बुध की युति से तुला राशि वालों की वाणी में सौम्यता आएगी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए कार्य पॉजिटिव रिजल्ट देंगे।
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। निवेश के नए मौके भी मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा।
रिश्तों में सुधार आएगा। भाई-बहन संग रिश्ते बेहतर होंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।