Astrology: 21 मई तक इन 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन,कार्यों में आएगी रुकावट, रहें अलर्ट
Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी होता है।
मई माह में बुद्धि-विवेक के दाता बुध ग्रह 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। 10 मई 2024 को शाम 7 बजकर 3 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
यह भी पढ़ें :Astrology : आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की महा कृपा,कष्टो से मिलेगा छुटकारा,बनेंगे बिगड़े कार्य..
बुध का मेष राशि में गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी, तो कुछ लोगों को आने वाले दिनों में बहुत सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं बुध गोचर किन राशियों की बढ़ा सकते हैं टेंशन…
वृषभ राशि : बुध गोचर के बाद वृष राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस दौरान कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन हानि के योग बनेंगे। करियर में कनफ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें रहेंगी। समस्या का समाधान निकालने में मुश्किलें आएंगी।
कर्क राशि : बुध ग्रह के चाल बदलने से कर्क राशि वालों के करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। समझदारी से फैसले लें। इससे चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।
कन्या राशि : 10 मई के बाद कन्या राशि वालों के जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें :Horoscope: सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र की चाल करेगी कमाल, इन राशियों वालो को होगा जबरदस्त लाभ,और..
कार्यों का दबाव महसूस होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मानसिक तनाव रहेगा। इस दौरान किसी को धन उधार देने से बचें, वरना वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
