Astrology: इन राशियों का बदलेगा भाग्य,रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में राहु का गोचर,जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर?
Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी और मायावी ग्रह माना गया है।
इसके राशि और नक्षत्र परिवर्तन से जातक के लव, करियर, पेशा, शिक्षा, बिजनेस समेत हर महत्वपूर्ण पहलू पर सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
30 अक्टूबर 2023 से राहु मीन राशि में विराजमान हैं। इसी दिन ही राहु ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया था
यह भी पढ़ें :Astrology: 21 मई तक इन 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन,कार्यों में आएगी रुकावट, रहें अलर्ट
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 6 मई को रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर चुके हैं और 8 जुलाई 2024 तक राहु रेवती नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे।
जिसके प्रभाव जनमानस पर भी होगा। मायावी ग्रह कुछ राशियों के जीवन में कई चुनौतियां बढ़ाएंगे।
रेवती नक्षत्र का प्रथम पद : रेवती नक्षत्र के प्रथम पद पर गुरु ग्रह के प्रभाव से ज्ञान, बुद्धि और सुख-सौभाग्य लाता है।
इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है।
व्यक्तित्व में निखार आता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
राहु की बदली चाल का राशियों पर प्रभाव : राहु के प्रभाव से व्यक्ति में ऊर्जा, आत्मविश्वास और इच्छा-शक्ति जगी रहती है।
राहु के रेवती नक्षत्र में गोचर से आध्यात्मिक कार्यों में व्यक्ति सक्रीय रहेगा।
लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उद्यमियों को बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। हालांकि, कुछ लोगों को कामकाज में व्यवधान आ सकता है। व्यक्ति इमोशनली स्ट्रॉन्ग होगा।
राशियों पर शुभ प्रभाव : राहु के रेवती नक्षत्र में उपस्थित होने से मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा।
अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। समाज में सराहे जाएंगे।
चुनौतियों के बावजूद जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करेंगे।
वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले अपने करियर को लेकर महत्कांक्षी रहेंगे।
धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें :Astrology : आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की महा कृपा,कष्टो से मिलेगा छुटकारा,बनेंगे बिगड़े कार्य.
इन राशियों को रहना होगा सावधान : मेष,कर्क, तुला और मकर राशि वालों के जीवन में कई बदलाव आएंगे। लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें।
आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ेंगी। जीवन में संतुलन बनाए रखें।
सपनों को साकार करने के लिए खूब मेहनत करें। मन में नकारात्मक विचारों का ज्यादा हावी न होने दें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
