Astrology: ये हैं मां लक्ष्मी की प्रिय राशियां, इन लोगों को कभी नहीं होने देतीं धन की कमी, जरूर बनते हैं करोड़पति!
Astrology: हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की उस पर कृपा हो और उसे कभी पैसों की कमी ना हो.
वह खूब धन, वैभव और ऐश्वर्य से भरपूर जीवन जिए. धर्म-शास्त्रों के अनुसार कुछ खास लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा
मेहरबान रहती हैं. ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में बताया गया है,
जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है. ये लोग अपने जीवन में कभी न कभी अमीर जरूर बनते हैं.
मां लक्ष्मी की प्रिय राशियां
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा रहती है. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं
और शुक्र धन-समृद्धि, विलासिता के दाता हैं. शुक्र की कृपा से इन जातकों को कभी धन की कमी नहीं होती है,
वे अपने जीवन में अपार धन कमाते हैं और शानदार जीवन जीते हैं.
साथ ही खूब सफलता और यश भी पाते हैं. ये जातक कारोबार में खूब लाभ कमाते हैं.
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. इन जातकों में पैदाइशी तौर पर आत्मविश्वास और साहस
कूट-कूटकर भरा होता है. ये लोग नेतृत्व क्षमता में भी निपुण होते हैं.
ये लोग मां लक्ष्मी की कृपा से समृद्ध और सफल जीवन जीते हैं. इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.
तुला राशि- तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं और इन जातकों को धन, वैभव, ऐश्वर्य और आकर्षण देते हैं.
इन जातकों को भी शुक्र देव और मां लक्ष्मी की कृपा से कभी पैसे
की कमी नहीं होती है. वे खूब सफल और सुखद जीवन जीते हैं.
वृश्चिक राशि- इस राशि का स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह हैं. ये लोग साहसी, पराक्रमी और जुनून के पक्के होते हैं.
ये निडर होते हैं, साथ ही बहुत मेहनती भी होते हैं. अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर
कम उम्र में ही सफलता पा लेते हैं. आमतौर पर ये लोग बचपन से ही अच्छा आर्थिक सुख पाते हैं.
मीन राशि- मीन राशि भी मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक है.
मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है. इन लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ होता है.
ये लोग किस्मत वाले होते हैं और हर काम में जल्दी सफलता पा लेते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Computer jagat इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
