Astrological:इन राशियों का होगा सालों बाद शनि के नक्षत्र में परिवर्तन होगा बंपर लाभ, खूब कमाएंगे धन-दौलत,और….
Astrological: न्याय और कर्म के देवता शनि 2024 में पूरे साल कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 अप्रैल को शनिदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर चुके हैं।
इसके बाद 12 मई को शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में विराजित होंगे और 18 अगस्त तक द्वितीय पद में ही उपस्थिति रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में पूर्वाभाद्रपद के पहले और दूसरे पद को बेहद शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें :Astrology: 21 मई तक इन 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन,कार्यों में आएगी रुकावट, रहें अलर्ट
इससे कुछ राशियों को बेहद शुभ फल मिलेंगे और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के चाल बदलने से किन राशियों का चमकेगा भाग्य…
मेष राशि : शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में विचरण करने से मेष वालों को जबरदस्त लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।
धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से पैसे आएंगे।
कन्या राशि : शनि चाल बदलकर कन्या राशि वालों को बेहद शुभ फल देंगे। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे।
अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा।
कुंभ राशि : शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में होने से कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी।
यह भी पढ़ें :Astrology : आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की महा कृपा,कष्टो से मिलेगा छुटकारा,बनेंगे बिगड़े कार्य..
कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ योग बनेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
