Astro Tips: सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए रात में सोते समय तकिए के नीचे जरूर रखें ये 2 चीजें..
Astro Tips: आजकल हर कोई जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए लोग कठिन परिश्रम यानी मेहनत करते हैं।
इससे उन्हें कामयाबी भी मिलती है। वहीं, कुछ लोगों को सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
ऐसा कुंडली में ग्रहों में खराब स्थिति की वजह से होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में ग्रहों की स्थिति खराब होने या वास्तु दोष लगने पर व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है।
व्यक्ति लाख चाहकर भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाता है। अगर आप भी सफलता की तलाश में है
या आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या आपकी शादी में बाधा आ रही है,
तो ये 2 उपाय जरूर करें। इन 2 उपाय को करने से सोई हुए किस्मत जाग जाती है। आइए जानते हैं-
हल्दी रखें
सनातन धर्म में हल्दी का विशेष महत्व है। हर शुभ काम में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो हल्दी के उपाय से नवग्रह की स्थिति सही रहती है।
साथ ही गुरु मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत रहने से लड़कियों की शादी शीघ्र हो जाती है। वहीं, करियर और कारोबार को भी नया आयाम मिलता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो सोते समय तकिए के नीचे हल्दी जरूर रखें।
इसके लिए एक साफ सफेद कपड़े में हल्दी की एक गाँठ बांध लें और इसे अपने तकिए के नीचे रख दें।
इस उपाय को करने से करियर और कारोबार में सफलता मिलती है। साथ ही शीघ्र विवाह के भी योग बनते हैं।
पान का पत्ता रखें
अगर आप करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं,
तो एक पान का पत्ता लें। अब पान के डंठल और पत्ते के कोने पर सरसों का तेल लगा दें। इसके बाद पत्ते को तकिए के नीचे रख दें।
इस उपाय को एक या दो दिन नहीं, बल्कि पूरे नौ दिनों तक करें। इससे आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।
साथ ही घर में सुख, शांति और धन का आगमन भी होता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो ये उपाय जरूर करें।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’
