Astrology:  21 जून से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, चांडाल दोष योग होगा भंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Astrology:  21 जून से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, चांडाल दोष योग होगा भंग

Astrology: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते

रहते हैं जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्रहों की यह बदलती स्थिति इन दिनों गुरु-राहु की युति के कारण बने चांडाल योग के

कारण विशेष माना जा रहा है। इस योग को इस बार बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

लेकिन इसी बीच गुरु और राहु का चांडाल दोष भंग होने जा रहा है।

इस दौरान देवगुरु बृहस्पति अश्वनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे

और राहु ग्रह अश्वनी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। ऐसे में राहु-गुरु का चांडाल दोष भंग होगा

और इसी बीच ऐसी तीन राशियां हैं जिसकी किस्मत

चमक सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां हैं।

मिथुन राशि

गुरु राहु चांडाल योग भंग होने से मिथुन राशि के जातकों के दिन में

शुभ बदलाव होने की संभावना है। चूंकि मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में

2 राजयोग बन रहें है। पहला राजयोग बुधादित्य राजयोग और दूसरा भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है।

चांडाल दोष योग भंग होने से व्यापारियों को उत्तम लाभ होने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिलने की

संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आप बढ़िया काम करनेगे जिससे आपकी सराहना होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु-राहु चांडाल दोष योग का भंग होना लाभकारी साबित होंगे।

देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

इस अवधि के दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।

इसके साथ ही नौकरी के क्षेत्र में भी तरक्की हो सकती है।

सिंह राशि

गुरु-राहु का चांडाल दोष भंग होने से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

देवगुरु बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा और आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा।

धनु राशि

राहु के प्रभाव से मुक्त होने पर आपके परिवार में शांति का माहौल आएगा।

गुरु आपके पंचम भाव में हैं, ऐसे में संतान, शिक्षा, प्रेम संबंधों और बौद्धिक क्षमता में सुधार होगा।

निवेश के मामले में सफलता मिल सकती है। जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे हैं

तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। जो लोग नया व्यवसाय

शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related