dead body: इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उसका खून से लथपथ मिला छात्र का शव शव,मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
dead body: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या कर दी गई।
सुत्रो का कहना है कि उसके गले में सरिया घोंप दी गई। इंजीनियरिंग कॉलेज के जेस्ट पास में
उसका खून से लथपथ शव मिला।हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
फॉरेंसिंक टीम ने मौके से कई एविडेंस कलेक्ट किए हैं।पूरा मामला गंगापार इलाके के फाफामऊ में
बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास का है। देर रात हत्या से सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें :Dead body: घोरुवीर बाबा स्थान के पास खून से लथपथ मिला युवक शव,हत्या का आरोप,घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
मृतक की पहचान पार्षद सुरेंद्र यादव के चचेरे भाई शिव प्रसाद (25) उर्फ नंचू के रूप में हुई है।
पहले कहा गया कि उसे गोली मारी गई। हालांकि, पुलिस ने जांच की तो पता चला सरिया गर्दन में घोंपकर उसे मारा गया।
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
शिव प्रसाद की हत्या से इलाके में आक्रोश फैल गया। हालांकि,
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामला संभाल लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया-
फाफामऊ के मोरहूं गांव के रहने वाले सरजू प्रसाद किसानी करते हैं।
उनके तीन बेटों में सबसे छोटा शिव प्रसाद था। वह बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे
गद्दोपुर में रिश्तेदार मुकेश के नए मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह था।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है