लोकसभा से सस्पेंड की गईं dimple yadav,मैनपुरी सांसद बोलीं-सरकार को देना होगा जवाब

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

लोकसभा से सस्पेंड की गईं dimple yadav,मैनपुरी सांसद बोलीं-सरकार को देना होगा जवाब

dimple yadav: लोकसभा की कार्रवाई बाधित करने के आरोप में निलंबित की गईं

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उनका और अन्य सांसदों का निलंबन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। सांसद अपनी बात नहीं कह पा रहे।

ऐसा वातावरण बना दिया गया है। विपक्षी सांसद सिर्फ इतना चाहते हैं

कि 13 दिसंबर को जो घटना हुई उस पर गृहमंत्री सदन में आकर सवालों का जवाब दें।

लोकसभा से निलंबित होने के बाद मंगलवार को सांसद डिंपल यादव ने कहा कि

एक दिन पूर्व राज्यसभा और लोकसभा के 80 सांसद निलंबित किए गए

और मंगलवार को 40 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है

कि हम लोग अपनी बात नहीं कर पा रहे। उनकी तथा अन्य सांसदों की सिर्फ यही डिमांड है

कि गृहमंत्री सदन में आए और निलंबित किए गए सांसदों का निलंबन वापस लिया जाए।

सांसदों की बात सुनी जाए। सरकार इस मामले में पूरी तरह फेल हो गई है।

यह भी पढ़ें :Akhilesh क्‍यों खुश हैं आकाश आनंद को बीएसपी की विरासत मिलने से, बोले-उम्‍मीद है कि

लोकतंत्र के लिए यह बेहद खराब स्थिति है। 13 दिसंबर को लोकसभा में

जो घटना हुई सरकार को इस मसले पर अपना जवाब देना ही होगा।

मंगलवार को सस्पेंड किए गए 49 सांसद

मंगलवार को लोकसभा में हंगामा कर रहे 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

इनमें डिंपल यादव भी शामिल रहीं। इन सांसदों को पूरे शीत सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने से वंचित किया गया है।

इस ऐक्शन के साथ ही मौजूदा सत्र में निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

इससे पहले सोमवार को ही लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 45 यानी

कुल 78 सांसद सस्पेंड किए गए थे। निलंबित किए गए सांसदों में दानिश अली,

प्रतिभा सिंह, दिनेश चंद्र यादव, एसटी हसन, शशि थरूर, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव और

रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और

कांग्रेस के ही मनीष तिवारी, चंद्रेश्वर प्रसाद, माला रॉय और कार्ति चिदंबरम को भी सस्पेंड किया गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Warranty: पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Warranty: पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Warranty: कुशीनगर...

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान सेवाएं

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान...

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक...

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों...