Politics: कांग्रेस-बीजेपी की दो महिला दिग्गज आमने-सामने,यहां नहीं रहा कभी किसी एक पार्टी का कब्जा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Politics: कांग्रेस-बीजेपी की दो महिला दिग्गज आमने-सामने,यहां नहीं रहा कभी किसी एक पार्टी का कब्जा

Politics: छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है‌।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को प्रत्याशी बनाया तो वही उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत को कोरबा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

कोरबा लोकसभा ऐसी सीट है जहां कभी किसी एक पार्टी का कब्जा नहीं रहा है। इस सीट पर अब तक होते आ रहे चुनाव में लगातार किसी एक पार्टी को जीत नहीं मिली है। आपको बताते हैं कोरबा लोकसभा सीट के बारे में।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कोरबा एक महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यहां से वर्तमान में सांसद छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी ज्योत्सना चरणदास महंत हैं।

साल 2008 में परिसीमन के बाद कोरबा लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। उसके पहले यह लोकसभा सीट जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती थी।

कब कौन जीता चुनाव

कोरबा लोकसभा सीट पर पहली बार साल 2009 में चुनाव हुए थे। इस सीट से पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने चरणदास महंत को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने करुणा शुक्ला को यहां से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चरण दास महंत चुनाव जीत कर सांसद बने थे।

वही साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कोरबा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉ बंसीलाल महतो चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। भाजपा के बंसीलाल महतो ने कांग्रेस पार्टी के चरण दास महंत को लोकसभा के चुनाव में हराकर सांसद बने थे।

इस लोकसभा चुनाव में चरण दास महंत महज 4000 वोट के अंतर चुनाव हार गए थे। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ज्योत्सना चरण दास महंत को मैदान में उतारा था।

इस चुनाव में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में हराते हुए सांसद बनी थी। वर्तमान में कोरबा लोकसभा सीट से ज्योत्सना महंत सांसद हैं।

साल 2019 के क्या थे परिणाम

साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर अगर नजर डालें तो, छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट में साल 2019 में हुए चुनाव की अगर बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कोरबा सीट से सांसद रहे चरण दास महंत की पत्नी ज्योत्सना चरण दास महंत को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिनंद दुबे को चुनाव के मैदान में उतारा था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कोरबा सीट से कांग्रेस पार्टी की ज्योत्सना चरण दास महंत ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में हराते हुए सांसद बनी थी।

कांग्रेस पार्टी की ज्योत्सना महंत को 5.23 लाख वोट‌ मिले थे। वहीं भाजपा के ज्योतिनंद दुबे 4.97 लाख वोट मिले थे। कांग्रेस की उम्मीदवार ने भाजपा के दुबे को 26249 वोट से चुनाव हारते हुए लोकसभा पहुंची थी।

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...