Politics: चिराग पासवान ने क्यों छोड़ा इस नेता का साथ ? जवाब देकर हो गए भावुक, कहा- जब जब मैंने…
Politics: जहानाबाद के पूर्व सांसद सह बसपा प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार ने गुरुवार को अपने चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता की।
मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई स्थानीय बनाम बाहरी की है। आईएनडीआईए व एनडीए दोनों दलों ने बाहरी को प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने कहा कि मैं इसी जिले का निवासी हूं और दो बार यहां से सांसद भी रह चुका हूं। मैंने विकास के जितने भी कार्य किए हैं, वह सब जनता के सामने है।
यह भी पढ़ें :Politics:उस खानदान की कहानी,कई साल से भाई-बहन में चला आ रहा मतभेद हुआ खत्म
मैं जात-पात नहीं बल्कि काम करने पर विश्वास रखता हूं। मैंने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य किया है।
लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई तो मुझे उसका खामियाजा भुगतना पड़ा
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हमारी पहचान पार्टी से नहीं, विकास से की जाती है। पार्टी के प्रति भी वफादार रहा हूं,
लेकिन जब-जब लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई तो मुझे उसका खामियाजा भुगतना पड़ा और पार्टी बदलनी पड़ी।
इस बार बसपा के चुनाव चिन्ह से मैदान में हूं। 10 मई को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।
इस अवसर पर स्वाभिमान पार्टी के अधिवक्ता पंकज कुमार ने पूर्व सांसद को अपना समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें :Politics: जहां खास चेहरों ने की नुमाइंदगी, UP की वो VIP सीट, क्या इस बार भाजपा तोड़ देगी सपा-कांग्रेस का रिकॉर्ड?
मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा संजय शर्मा सुमित सरकार सहित कई लोग उपस्थित थे।
बता दें कि डॉ अरुण कुमार पहले चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा (रामविलास) से जुड़े थे।
वह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, लेकिन उन्होंने चिराग से मतभेद के कारण पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद बसपा का हाथ थाम लिया था।
