Politics: अगर देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जानिए सोशल मीडिया पर क्या कहा लोगों ने?
Politics: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सारे दल
अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं। बीजेपी जहां पीएम मोदी के चेहरे पर ही अगला चुनाव लड़ेगी,
वहीं मोदी सरकार को हराने के लिए बने ‘इंडिया एलांयस’ में अभी पीएम पद के लिए किसी का निर्णय नहीं हुआ हैं।
Election 2024 Opinion Polls:
हालांकि किसी पार्टी ने खुलकर इस बारे में अभी तक तो कुछ नहीं कहा है लेकिन दबे शब्दों में
कई लोग पीएम पद की दावेदारी पेश कर चुके हैं। खैर ये कुर्सी उसी को मिलेगी, जिसेको जनता का साथ मिलेगा।
कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र ने पूछा जनता से सवाल
फिलहाल इस बारे में जनता क्या सोचती है? इसको जानने के लिए कम्प्यूटर जगत
यह भी पढ़ें :Politics: मणिपुर के बिगड़ते हालात से टेंशन में सरकार, अमित शाह ने पीएम मोदी को बताई स्थिति
एक ओपिनियन पोल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चलाया था, जिसमें उसने जनता से सवाल किया था कि
अगर देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री?
A. नरेंद्र मोदी
B. राहुल गांधी
C. अरविंद केजरीवाल
D. नीतीश कुमार
E. ममता बनर्जी
Election 2024 Opinion Polls
इस पोल में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो रिजल्ट सामने आए हैं वो जरूर चौंकाने वाले हैं।
प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो लोगों ने निम्नलिखित हिसाब से वोटिंग की है।
नरेंद्र मोदी 37.37%
राहुल गांधी 38.42%
अरविंद केजरीवाल 1.58%
नीतीश कुमार 1.58%
ममता बनर्जी 1.05%
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें 73 लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना वोट दिया है
और 71 लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए चुना है जबकि दिल्ली के
सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को
क्रमश: 3, 2 और 2% वोट मिले हैं। जिसके मुताबिक इस पोल में पीएम पद के लिए राहुल गांधी को सबसे
ज्यादा वोट मिले हैं, हालांकि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच नेक टू नेक की फाइट देखने को मिल रही है।
73%- राहुल गांधी
71%- नरेंद्र मोदी
3%- अरविंद केजरीवाल
3%- नीतीश कुमार
2%-ममता बनर्जी
खास बातें
कम्प्यूटर जगत लगातार अपने सोशल मीडिया पेज पर साल 2024 के लोकसभा चुनावों से संबंधित
सवाल पूछ रहा है और जनता के दिल में क्या है इस बारे में जानने की कोशिश कर रहा है।
इससे पहले भी उसने दो सवाल जनता से किए थे। अपने पहले सवाल में उसने पूछा था
कि ‘ओपिनियन पोल: देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी की बनेगी सरकार?
जानिए सोशल मीडिया पर किसको मिली जीत?’ और अपने दूसरे प्रश्न में उसने पूछा था।
कि ‘अभी हुए लोकसभा चुनाव तो यूपी में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए सोशल मीडिया पर क्या कहा लोगों ने?’
