Netaji: समाज को लेकर क्या बोल गए नेता जी? वीडियो वायरल हुआ तो लगानी पड़ी उठक-बैठक
Netaji: एक दल के एक नेताजी पर दो समाजों के वोट को लेकर की गई टिप्पणी भारी पड़ गई।
वीडियो वायरल होने के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए पूरी पार्टी जुट गई।
पार्टी द्वारा नेताजी को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई। इधर इसे लेकर एक समाज की बैठक में पार्टी नेताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई गई।
इसके बाद टिप्पणी को लेकर उन नेताजी का उट्ठक-बैठक करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
बीते दिनों एक पार्टी के नेताजी का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में नेताजी द्वारा दो समाजों के वोट को लेकर टिप्पणी की गई थी।
यह वीडियो वायरल होते ही पार्टी के प्रत्याशी खेमे एवं संगठन में भी खलबली मच गई।
इधर वायरल वीडियो को देखकर दोनों समाज के लोगों में भी आक्रोश फैल गया।
इसे लेकर दोनों समाजों के बीच में उठते विरोध को देखते हुए पार्टी भी सक्रिय हो गई।
डैमेज कंट्रोल करने के लिए पार्टी के नेताओं ने हर संभव प्रयास शुरू कर दिए।
पार्टी में शामिल दोनों समाज के नेता भी इस वीडियो को लेकर खासे नाराज दिखाई दे रहे थे।
पार्टी के पदाधिकारियों ने इस पूरे मामले को देखते हुए उन नेताजी को बुलाकर इसके लिए खासी फटकार भी लगाई।
इसके बाद में उन नेताजी का कैमरे के सामने उठक-बैठक करते हुए रविवार को वीडियो भी वायरल हुआ।
इसमें नेताजी अपने द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर दोनों समाज के लोगों से माफी मांगते दिख रहे हैं।
एक समाज की बैठक में नेताओं को खरी-खरी
इधर रविवार को एक समाज की एक बैठक में भी पार्टी के नेताओं को खरी-खरी सुननी पड़ी।
समाज से ही जुड़े पार्टी के एक युवा नेता को भी इस पूरे मामले को लेकर समाज की काफी सुननी पड़ी।
उस समाज की यह बैठक बुलाई तो एक अन्य वजह से गई थी, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद में इसका मुद्दा बदल गया।
