Election: सपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मैनपुरी से डिम्पल यादव लड़ेंगी चुनाव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Election: सपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मैनपुरी से डिम्पल यादव लड़ेंगी चुनाव

Election: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। मैनपुरी से डिम्पल यादव को टिकट दिया गया है।

बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव, एटा से देवेश शाक्य, उन्नाव लोकसभा सीट से सपा ने अन्नू टण्डन पर दांव खेला है। जबकि लखनऊ सीट से रविदास मेहरोत्रा और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Politics: चतुर नहीं,धूर्त हैं नीतीश, जेडीयू 2025 में 20 सीट जीत गई तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा: प्रशांत किशोर

फिरोजाबाद से अक्षय यादव को मिला टिकट

संभल से वर्तमान सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर अखिलेश ने एक बार फिर भरोसा जताया है, फिरोजाबाद से अक्षय यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

खीरी लोकसभा सीट से उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि धौरहरा से आनन्नद भदौरिया, फर्रखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य, बांदा लोकसभा सीट से पार्टी ने शिवशंकर सिंह पटेल को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें :Politics: UP में कठिन हुई INDIA गठबंधन की डगर बीएसपी की एकला चलो राह से त्रिकोणीय मुकाबला तय

फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकरनगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और सीएम योगी आदित्यानाथ के गृह जिले से काजल निषाद को जीत की जिम्मेदारी दी गई है।

लोकसभा क्षेत्र उम्मीदवार

संभल             शाफिकुर रहमान बर्क

फिरोजाबाद.  अक्षय यादव

मैनपुरी.        डिंपल यादव

एटा.           देवेश शाक्य

बदायूं         धर्मेंद्र यादव

खीरी.        उत्कर्ष वर्मा

धौरहरा     आनंद भदौरिया

उन्नाव       अनु टंडन

लखनऊ.  रविदास मेहरोत्रा

फर्रुखाबाद   नवल किशोर शाक्य

अकबरपुर   राजारमपाल

बांदा.        शिव शंकर सिंह पटेल

फैजाबाद.   अवधेश प्रसाद

अंबेडकर.  नगर लालजी वर्मा

बस्ती.      राम प्रसाद चौधरी

गोरखपुर.  काजल निषाद

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related