Bjp ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट,अमरावती से नवनीत राणा को टिकट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bjp ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट,अमरावती से नवनीत राणा को टिकट

Bjp ने बुधवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं उम्मीदवार सूची जारी की।

इस सूची में महाराष्ट्र के अमरावती और कर्नाटक के चित्रदुर्ग लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

भाजपा सातवीं सूची के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 407 नामों का ऐलान कर चुकी है।

अमरावती सीट से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। जबकि, कर्नाटक के चित्रदुर्ग (एससी) सीट से दोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया गया है।

मुंबई में जन्मी नवनीत राणा भाजपा की कद्दावर नेता हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।

नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा टिकट देने के बाद भाजपा ने करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उम्मीदवारी भी फाइनल कर दी है।

भाजपा ने आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 10 नामों की लिस्ट के साथ हरियाणा के करनाल सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान किया। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 25 मई को मतदान होगा।

बता दें कि खट्टर ने हाल ही में सीएम पद के साथ करनाल विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अब तक 407 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। पांचवीं लिस्ट में भाजपा ने 111 नामों का ऐलान किया था।

वहीं, पहली सूची में भाजपा ने 195 नाम घोषित किए थे और फिर 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

इसके बाद 9 और 16 उम्मीदवारों की तीसरी और चौथी सूची जारी गई।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...