Alliance: ओपी राजभर ने बताई तारीख, कब किसके साथ होगा गठबंधन? शिवपाल यादव को बताया भारी नेता

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Alliance: ओपी राजभर ने बताई तारीख, कब किसके साथ होगा गठबंधन? शिवपाल यादव को बताया भारी नेता

alliance: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए

अभी उनकी पार्टी का किसी के साथ कोई गठबंधन (alliance) नहीं हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -

न ही किसी दल और नेता से इसके बारे में चर्चा हुई है। सरकार में शामिल होने पर भी कोई विचार

नहीं किया गया है। सात अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।

वे शुक्रवार को शहर से सटे बेलनाडीह गांव में संगठन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राजभर ने कहा कि पूर्वांचल के 28 जिलों की समीक्षा की जा रही है।

इसके तहत आजमगढ़ को दो भागों में बांटा गया है। जहां-जहां संगठन कमजोर है,

वहां मजबूत किया जाएगा। कहा कि यदि विपक्ष एकजुट होता है और उसमें राजभर को शामिल किया जाता है

तो यूपी में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे। सपा, बसपा, लोकदल, कांग्रेस, जदयू और हम साथ आ गए तो सत्तर सीटें

जीतेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव में 37 प्रतिशत भाजपा को वोट मिले। 63 प्रतिशत मत विपक्ष को मिले थे।

ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल सिंह यादव द्वारा उन्हें छोटा नेता बताए जाने के सवाल पर कहा कि

शिवपाल यादव भारी नेता हैं। सपा से दु:खी होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाए।

इतने ताकतवर थे कि सपा के सिंबल से चुनाव लड़ना पड़ा और बाद में पूरी पार्टी के साथ विलय करना पड़ा। अभी आप

लोगों ने देखा होगा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह पर लगे पोस्टर से शिवपाल यादव की तस्वीर गायब थी।

ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद छह-छह एमएलए लेकर लखनऊ में हैं।

हम लोग छह गोली वाले बाबा हैं। मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना का जिक्र करते हुए

कहा कि भाजपा के राज में दलितों का अपमान हो रहा है। जो अपमान हुआ है,

मुख्यमंत्री चाहे जो कर लें, वह वापस नहीं आएगा। आज अदालतों में हत्या हो रही है।

इस पर अंकुश लगना चाहिए। वहीं, प्रदेश में भीषण बिजली कटौती के सवाल पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि

जब गर्मी चरम पर होती है तो बिजली का संकट पैदा होता है। यह कोई नई बात नहीं है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related