Akhilesh क्‍यों खुश हैं आकाश आनंद को बीएसपी की विरासत मिलने से, बोले-उम्‍मीद है कि…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Akhilesh क्‍यों खुश हैं आकाश आनंद को बीएसपी की विरासत मिलने से, बोले-उम्‍मीद है कि…

Akhilesh Yadav : यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव,

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्‍ताधिकारी घोषित किए

- Advertisement -
- Advertisement -

जाने से खुश हैं। अपनी प्रतिक्र‍िया में उन्‍होंने यह खुशी जाहिर करते हुए बसपा पर तंज भी कसा।रविवार को

मायावती ने पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आकाश आनंद को विरासत सौंपने का ऐलान किया था।

सपा मुखिया ने कहा कि बसपा के इस निर्णय की हमें खुशी है लेकिन यह उम्मीद भी है

कि नए नेतृत्व के साथ बसपा, भाजपा से दूरी बनाए रखेगी। वहीं तीन राज्यों के मुख्‍यमंत्री चुनने में

भाजपा द्वारा की जा रही देरी पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये कोई बड़ा सवाल नहीं है।

उन्हें बहुमत मिल गया है। जनता ने उन्हें मौका दिया है। आज नहीं कल मुख्यमंत्री बन ही जाएगा।

संविधान से खिलवाड़ हो रहा अखिलेश

धनगर महापंचायत में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ.आम्बेडकर के बनाए

संविधान के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है। यही कारण है कि कई जातियां ऐसी हैं

कि उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है। पाल, बघेल, धनगर समाज जिस दिन पूरे मन से सपा के साथ

हो जाएगा उस दिन हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सपा मुखिया ने कहा कि पाल, बघेल, धनगर समाज ने जो राजनैतिक चेतना जगाने का

काम कर सपा को सम्मान देने का काम किया है। सरकार बनते ही

उनका पूरा सम्मान ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा। जिस प्रकार की भीड़ यहां पर देखने को मिली है

उससे विरोधियों की नींद उड़ जाएगी। मंडल कमीशन ने भी जाति के अनुसार ही आरक्षण की

व्यवस्था की थी। इसलिए आवश्यक है कि सारे देश में जाति जनगणना होना नितांत आवश्यक है।

सारे देश के लोग जातीय जनगणना के समर्थन में है। अखिलेश ने बताया कि जातिगत जनगणना के बाद

जिसकी जितनी संख्या होगी उसके अनुसार ही उसको आरक्षण की सुविधा मिलेगी।

सड़कों पर पुलिस नहीं सांड़ दिखते हैं

अखिलेश बोले कि भाजपा की सरकार में सड़क पर पुलिस नहीं सांड़ दिखायी देते हैं

जो आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। भाजपा महंगाई, बेरोजगारी की गारंटी देती है।

सपा की सारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...