सपा नेता Swami Prasad Maurya की टिप्पणी से मचा बवाल, सीएम धामी बोले- खुद जवाब दें डिंपल यादव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

सपा नेता Swami Prasad Maurya की टिप्पणी से मचा बवाल, सीएम धामी बोले- खुद जवाब दें डिंपल यादव

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बदरीनाथ धाम को लेकर टिप्पणी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोर अमर्यादित और आपत्तिजनक करार दिया है। साथ ही, कहा कि सपा के सर्वोच्च नेता की पत्नी डिंपल यादव उत्तराखंड की बेटी हैं। वे ही इस तरह की विघटनकारी सोच रखने वाले नेताओं को जवाब दें। सीएम धामी ने कहा कि बदरीनाथ धाम हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उससे जुड़े हुए नेताओं के ऐसे बयान आने ही थे

सपा जिस गठबंधन का हिस्सा है, उससे जुड़े हुए नेताओं के ऐसे बयान आने ही थे। स्वामी प्रसाद मौर्य को कम से कम अपने नाम का ही ध्यान रखना चाहिए था। उनके नाम के आगे स्वामी है, उन्हें इसका पूरा मान रखना चाहिए था। सीएम ने कहा कि बदरीनाथ धाम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाने वालों को उत्तराखंड की बेटी डिंपल यादव को जवाब जरूर देना चाहिए।

तीर्थ पुरोहितों ने भी सपा नेता से माफी की मांग उठाई

बदरीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताए जाने से जुड़े सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर तीर्थपुरोहित समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। तीर्थ पुरोहितों ने इस कृत्य के लिए मौर्य से माफी मांगने को कहा। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने सपा नेता के बयान की कड़ी निंदा की। पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने कहा कि मौर्य को भारतीय इतिहास और प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए।

मौर्य को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए

भारत की संवेदनशील उत्तरी सीमा पर स्थित बदरीनाथ पर गलत बयान देकर मौर्य ने देश की सुरक्षा को भी खतरे में डालने का काम किया है। भगवान बदरीनाथ पर विश्वभर के करोड़ों हिंदुओं की अटूट आस्था है। मौर्य को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान पंचायत उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, सचिव रजनीश मोतीवाल, सह सचिव राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया, सदस्य प्रदीप भट्ट, प्रमोद मेवाड मौजूद रहे।

बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भी गलत बयानी के विरोध में उतरे

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी पंडित भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि मौर्य को न इतिहास का ज्ञान है और न धर्म का। उनियाल ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य ने सनातन के माध्यम से भारत को एकसूत्र में बांधने के लिए चार कोनों में चार धाम पुनर्स्थापित किए, जिनमें उत्तर हिमालय में बदरीनाथ धाम भी है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान गैर जिम्मेदाराना है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों पर निशाना

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और उनका मानसिक दिवालियापन बताया। आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस दोनों सनातन विरोधी हैं। हिंदू तीर्थस्थलों पर ऐसे बयान देना दोनों पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है। कांग्रेस को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सपा उनके गठबंधन का अंग है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...