पत्नी संग पूर्व DGP Vijay Kumar BJP में शामिल, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में ज्वाइनिंग
Vijay Kumar : यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक (पूर्व डीजीपी) विजय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ बीजेपी की सदस्यता ले ली है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में सोमवार को उनके अलावा बसपा नेता धर्मवीर चौधरी सहित समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
बता दें कि विजय कुमार कुछ समय पहले ही डीजीपी के पद से रिटायर हुए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अभी 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। चर्चा है कि भाजपा मछलीशहर या कौशांबी से उन्हें उममीदवार बना सकती है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। pic.twitter.com/LTFcctengG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
वहीं सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के कई अन्य नेता भी शामिल रहे।
इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बड़ी संख्या में विभिन्न दलों में काम करने वाले बड़े राजनीतिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
मैं सभी का स्वागत करता हूं। हम सबसे अनुरोध करते हैं कि सब लोग जुटेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए काम करेंगे।