कैसे एक ही साल में 5 लोगों को दे दिया Bharat Ratna,लोग उठा रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं नियम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कैसे एक ही साल में 5 लोगों को दे दिया Bharat Ratna,लोग उठा रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं नियम

Bharat Ratna: केंद्र सरकार ने साल 2024 की शुरुआत में ही कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी , पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को Bharat Ratna देने का ऐलान किया है।

कुल मिलाकर अभी तक इस साल में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। भारत रत्न की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने तांता लग गया लेकिन उन सभी बधाईयों और शुभकामनाओं के बीच कुछ लोग एक साल में 5 लोगों को भारत रत्न देने पर सवाल उठा रहे हैं ?

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Bharat Ratna: भारत के सर्वोच्च नागरिक Award पाने वाले को क्या मिलती हैं सुविधाएं? जानें

इसके साथ ही कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक साल में कितने लोगों को Bharat Ratna मिल सकता है।

एक साल में कितनी हस्तियों को मिल सकता है भारत रत्न

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि इस साल 2024 में भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की गई है।

ऐसे में अब सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं या फिर इन 5 हस्तियों में से कुछ को 2024 से पहले के किसी वर्ष में सम्मानित करने का फैसला किया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भारत रत्न देने के क्या नियम हैं?

Bharat Ratna देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है।

उसके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो। बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था। उसके बाद से ही देश के अन्य हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :award: मोहम्मद शमी समेत 26 को मिला अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक-चिराग को खेल रत

किन- किन साल नहीं दिया गया भारत रत्न पुरस्कार

भारत रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार हर साल किसी को नहीं दिया जाता है। अब तक साल 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 और 2023 में Bharat Ratna किसी को भी नहीं दिया गया।

1999 में चार हस्तियों को मिला था भारत रत्न

1999 में जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी उस वक्त भारत में एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न दिए गए थे। उस साल तीन नहीं चार बड़ी हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related