Transgender:स्टेशन परिसर में किन्नर ने अपने कपड़े उतार किये अश्लील हरकत, जमकर मचाया उत्पात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Transgender:स्टेशन परिसर में किन्नर ने अपने कपड़े उतार किये अश्लील हरकत, जमकर मचाया उत्पात

Transgender: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किन्नरों पर RPF की कार्रवाई करने के विरोध में पिछले दो दिन से हंगामा मचा हुआ है।

बुधवार दोपहर जब किन्नरों को ट्रेन में यात्रियों को परेशान करते पकड़ा गया, तब उन्होंने RPF ऑफिस में हंगामा मचाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

स्टेशन परिसर में ही किन्नर ने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत करते हुए जमकर उत्पात मचाया।

इस घटना के दूसरे दिन उसने VIDEO जारी कर RPF पर पिटाई करने का आरोप लगाया।

वहीं, किन्नर के कपड़े उतार कर बवाल मचाने का VIDEO भी सामने आया है।

किन्नरों के इस विवाद पर गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट उन्हें समझाइश देने पहुंचे और यात्रियों को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी।

दरअसल, रेलवे सुरक्षाबल बिलासपुर की टीम किन्नर ड्राइव के विरोध में पिछले दो दिन से अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

बुधवार दोपहर RPF ने आधा दर्जन से अधिक किन्नरों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्हें RPF दफ्तर लेकर आ गई।

इस दौरान उनके गुरु महिला किन्नर रजिया अपने साथ 5-6 किन्नरों को लेकर वहां पहुंच गई।

उनका कहना था कि किन्नरों को ट्रेनों में चढ़ने दिया जाए और गिरफ्तारी और कार्रवाई अभियान ना किया जाए।

RPF ने जब उसकी बात नहीं सुनी तब वह अपने कपड़े उतार दी।

किन्नर ने लगाया पिटाई का आरोप, कार्रवाई की मांग इधर, इस घटना के बाद गुरुवार को किन्नर रजिया ने एक वीडियो जारी किया है,

जिसमें वह अपने चोट के निशान को दिखा रही है और आरपीएफ प्रभारी और जवानों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा रही है।

इस वीडियो में किन्नर पिटाई करने के दोषी आरपीएफ स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।

रेलवे स्टेशन पहुंचे मजिस्ट्रेट, किन्नरों को दी समझाइ

बुधवार और गुरुवार को रेलवे स्टेशन में सप्ताह कैंप भी लगा था, जिसमें किन्नरों को भी बुलाया गया था।

इस दौरान वहां पहुंचे रेलवे मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने किन्नरों को समझाइश दी।

उन्होंने कहा कि ट्रेनों में उनके भीख मांगने और यात्रियों से दुर्व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी।

साथ ही कहा कि इस तरह से गैरकानूनी काम करने पर जेल जाने और कार्रवाई से बचने की सलाह दी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...