toll tag: भारत में इन लोगों के लिए टोल टैक्स पूरे देश में मुफ्त, नीतिन गडकरी ने जारी की लिस्ट
toll tag : भारत में बहुत से एक्सप्रेसवे,हाईवे और सड़कें हैं जिनकी रखरखाव उसे बनाने वाली
कंट्रक्शन कंपनी द्वारा की जाती है। वहीं इन चमचमाची सड़कों और हाईवों पर सफर करने वालों से
टोल टैक्स (toll tag) भी वसूला जाता है। टोल टैक्स नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कर के रूप
में वसूला जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन से टोल टैक्स
नहीं वसूला जाता है। वह पूरे देश में बिना टोल टैक्स के कहीं भी घूम सकतें हैं।
पिछले साल किसान आंदोलन के कारण हरियाणा और पंजाब के टोल सभी लोगों के लिए मुफ्त किए गए थे
लेकिन अब टोल टैक्स को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है।
हाल ही में टोल टैक्स को लेकर सरकार ने एक नई गाइडलाइन जारी की है,
जिसमें यह बताया गया है कि भारत में किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है।
नितिन गडकरी ने किया ऐलान (Toll Tax New Rules)
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री यूनियन नितिन गडकरी ने नई गाइडलाइंस जारी की है।
उन्होंने टोल टैक्स को लेकर बताया है कि किन किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है
इसके साथ ही टोल टैक्स छूट का फायदा मिलने वालों की लिस्ट भी जारी की है.
इस लिस्ट से आपको पता चल जाएगा कि भारत में किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है।
भारत में इनके लिए सभी टोल टैक्स है मुफ्त
भारत के राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री
मुख्य न्यायाधीश
उपराष्ट्रपति
राज्य के राज्यपाल
संघ के कैबिनेट मंत्री
सुप्रीम कोर्ट के जज
लोक सभा के अध्यक्ष
संघ राज्य मंत्री
राज्य के मुख्यमंत्री
केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल
किसी राज्य की विधान सभा के अध्यक्ष
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष
भारत सरकार के सचिव
संसद सदस्य
आर्मी कमांडर
वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव
किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य
राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है।
इसके अलावा आपकों बता दें कि ग्राहक जब दोपहिया वाहन खरीदते हैं तो,
उस समय ही उन से रोड टैक्स ले लिया जाता है। इसलिए दोपहिया वाहनों से हाइवे पर
टोल टैक्स नहीं लिया जाता है।लेकिन वहीं चार पहिया वाहनों से टोल टैक्स लिया जाता हैं।
SMS के जरिए ले सकते हैं टोल संबंधी जानकारी
वहीं अगर आप टोल टैक्स के बारे ज्यादा जानकारी जाना चाहते हैं तो, आप SMS के जरिए जान सकते हैं।
जिसके लिए आपको TIS < Toll Plaza ID टाइप करके 56070 नंबर पर मैसेज भेजना होगा है।
उसके बाद आपके फोन पर सारी टोल टैक्स की रेट लिस्ट आ जाएगी।
