survey: क्या लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार रोक पाएगा नरेंद्र मोदी का रथ? जानें सर्वे में लोगों ने क्या कहा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

survey: क्या लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार रोक पाएगा नरेंद्र मोदी का रथ? जानें सर्वे में लोगों ने क्या कहा

survey: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियसी दल तैयारियों में अभी से जुट गए हैं.

लगभग एक साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम

- Advertisement -
- Advertisement -

राजनीतिक पार्टियां अभी से रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

एनडीए को पिछले दो बार की तरह इस सत्र में भी चुनावी बहुमत हासिल करने का पूरा भरोसा है.

वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए 10 साल बाद सत्ता में वापसी की राह देख रही है.

लोकसभा चुनाव की बात हो और उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति की चर्चा न हो?

ऐसा हो ही नहीं सकता. उत्तर प्रदेश और बिहार किसी भी पार्टी को दिल्ली भेजने में अहम भूमिका निभाते हैं.

उत्तर प्रदेश में 80 संसदीय सीटें हैं और बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं.

हाल ही में इंडिया टुडे-सी-वोटर के चुनावी सर्वेक्षण (survey) में सामने आया है

कि बिहार की जनता अगले लोकसभा चुनाव में यूपीए को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

याद दिला दें कि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी ने एनडीए के नेतृत्व में

लोकसभा चुनाव लड़ा था. तब इस गठबंधन को 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

लेकिन इस लोकसभा चुनाव में समीकरण बदले हुए हैं. इस बार चुनाव के महासंग्राम में भाजपा अकेले ही

विरोधियों को मात देने के इरादे से उतरेगी. जेडीयू के यूपीए से अलग होने के बाद

बिहार में भाजपा अकेले है. वहीं, लोजपा भी दो गुट में बंट चुकी है.

यह संकेत देता है कि भाजपा के लिए लड़ाई आसान नहीं होने वाली है.

लेकिन इस सर्वे के बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले यूपीए को बढ़त मिल सकती है.

यह बढ़त तकरीबन 25 गुना बढ़ सकती हैं. यानी 2019 के मुकाबले यूपीए को इस लोकसभा चुनाव में

25 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के बाद

लोकसभा चुनाव में यूपीए को सीटों में करीब 47 फीसदी का फायदा होता दिख रहा है.

वहीं, सर्वे (survey) में यह भी कहा गया है कि केंद्र में भाजपा की वापसी हो सकती है.

वहीं, कांग्रेस उत्तर और दक्षिण में क्षेत्रीय दलों के साथ साठ-गांठ जोड़ लेती है

तो इसका सीधा नुकसान भाजपा को झेलना पड़ेगा. अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार में

भाजपा के वोट शेयर में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल कर लेती है

तो लोकसभा चुनाव के नतीजे और भी चौंकाने वाले हो सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...