Strategy: कैसा रहेगा भारत बंद, Rakesh Tikait ने बताई पूरी रणनीति, जानिए कहां और कितना होगा असर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Strategy: कैसा रहेगा भारत बंद, Rakesh Tikait ने बताई पूरी रणनीति, जानिए कहां और कितना होगा असर

Strategy: किसानों द्वारा शुक्रवार को किए जाने वाले भारत बंद को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमने ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है।

कल किसान अपने खेतों में नहीं जाएंगे। जो मजदूर हैं, किसान हैं, ड्राइवर हैं वो काम पर न जाएं। इससे एक बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहाकि यह प्रदर्शन नए आदर्शों के साथ नए तरीके से हो रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

राकेश टिकैत ने कहाकि हाइवे बंद नहीं होंगे। हालांकि जो हमारे मीटिंग प्वॉइंट्स पर हमारी बैठकें जारी रहेंगी और हम वहीं पर फैसले लेंगे।

बनाएंगे आगे की रणनीति

राकेश टिकैत ने आगे बताया कि मासिक पंचायत सिसौली में 17 फरवरी को बैठक होगी। इसमें आगे के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहाकि इस पंचायत में जो घटनाक्रम हरियाणा और पंजाब में चल रहा है

उसको लेकर फैसला लिया जाएगा। राकेश टिकैत ने कहाकि कृषि कानूनों और एमएसपी पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बंद को लेकर उन्होंने आगे कहाकि हमने लोगों से अपील की है कि वह स्वेच्छा से इसमें शामिल हैं।

हमारा मुख्य ध्यान ग्रामीण भारत की तरफ है। शहर के लोग भी चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं, किसी से कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं रहेगी।

एग्जाम की वजह से हाइवे बंद नहीं

राकेश टिकैत ने कहाकि चूंकि बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं। इसलिए हमने हाइवे बंद नहीं करने के लिए कहा है। लोग जहां चाहें आ-जा सकते हैं।

राकेश टिकैत ने कहाकि भारतीय किसान यूनियन ने 2020 में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अब हम चलो दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हैं,

लेकिन किसानों की मांग के पक्ष में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद का भी समर्थन कर रहे हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...