Security: रोड शो के दौरान युवक ने PM मोदी की सुरक्षा में क्यों लगाई थी सेंध? जानें वजह…
security: कर्नाटक के हुबली में रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाने की कोशिश करने वाले युवक ने कहा कि वह भगवान हैं.
युवक ने कहा, ‘वह कोई साधारण इंसान नहीं हैं. मैं उनका प्रशंसक हूं और उनसे मिलना चाहता हूं.
’ कुणाल ढोंगडी ने कहा कि वह पीएम मोदी से प्यार करते हैं और उन्हें करीब से देखना चाहते हैं
. कुणाल ने बताया, ‘मैं उन्हें घर आमंत्रित करना चाहता हूं. मैं उनके भाषणों से प्रेरित हूं. मैं अपने दादा, चाचा और ढाई
साल के बच्चे के साथ PM मोदी को देखने आया था. हमने बच्चे के लिए RSS की ड्रेस मंगवाई थी.’
#WATCH | Karnataka: A young man breaches security cover of PM Modi to give him a garland, pulled away by security personnel, during his roadshow in Hubballi.
(Source: DD) pic.twitter.com/NRK22vn23S
— ANI (@ANI) January 12, 2023
कुणाल ने कहा, ‘हम चाहते थे कि बच्चा पीएम को माला पहनाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
इसलिए, मैंने पीएम मोदी को माला पहनाने की पहल की और मैं उनसे हाथ भी मिलाना चाहता था,
लेकिन, पुलिस ने मुझे रोक लिया.’ उसने दोहराया, ‘पीएम मोदी का बायां हाथ मुझे छू गया. उन्होंने माला ले ली.
मैंने उन्हें दो साल पहले देखा था. मैं उनका कट्टर प्रशंसक हूं और मैं उनसे बात करना चाहता हूं.’
Great euphoria in Hubballi. Have a look… pic.twitter.com/MlY6ie5NlG
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
पूर्व विधायक अशोक कटावे ने कहा कि बालक ऊर्जावान है. इससे पीएम मोदी की सुरक्षा (security) का कोई उल्लंघन
नहीं हुआ है. वह पीएम मोदी का डाई हार्ड फैन है. हालांकि, उसने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाकर गलती की.
उसे माफ कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि लड़के को पुलिस सुरक्षा,
मुद्दे की संवेदनशीलता और परिणामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम के लिए भारी सुरक्षा घेरा होगा.
उन्होंने कहा, टलड़के ने पीएम मोदी को माला पहनाने के लिए सुरक्षा का उल्लंघन किया था.
हमारी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ऐसा पीएम मोदी से प्यार के चलते किया. इस संबंध में जांच जारी है.’
