Security: मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान बैरियर कूद पीएम तक पहुंचा शख्स, देखें वीडियो
security: कर्नाटक के हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है।
हुबली में रोड शो के दौरान एक शख्स पीएम मोदी की सुरक्षा घेरा को तोड़कर उन्हें माला पहनाने के लिए
उनकी कार की तरफ दौड़ गया था।जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की उस पर नजर पहुंची उन्होंने उसे खींचकर पीछे हटाया।
#WATCH | Karnataka: A young man breaches security cover of PM Modi to give him a garland, pulled away by security personnel, during his roadshow in Hubballi.
(Source: DD) pic.twitter.com/NRK22vn23S
— ANI (@ANI) January 12, 2023
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं
कि कैसे एक शख्स अचानक बैरियर से कूदकर पीएम मोदी के काफी करीब पहुंच गया था।
शख्स हाथ में माला लिया हुआ था। पीएम मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा
महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंचे हुए हैं।
नरेंद्र मोदी ने 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले एक रोड शो किया।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।अपनी चलती कार के रनिंग बोर्ड
पर खड़े होकर मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया ओर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान रास्ते के दोनों ओर खड़े लोगों में से कई को ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते देखा गया।
कुछ स्थानों पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की क्योंकि उनका काफिला धीरे-धीरे रास्ते से गुजर रहा था।
पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए
यहां आए हैं। भाजपा शासित कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।
