Sahara इन्डिया प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद क्या निवेशकों को वापस मिलेंगे पैसे? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sahara इन्डिया प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद क्या निवेशकों को वापस मिलेंगे पैसे?

Sahara इंडिया के चीफ की मृत्यु के बाद सहारा निवेशकों के मन में

उनकी जमा-पूंजी को लेकर कई प्रकार के सवाल आने लगे। इन सवालों में से मुख्य सवाल था

- Advertisement -
- Advertisement -

कि क्या उनके द्वारा निवेश किये गए राशि उनको वापस मिलेगी या नहीं।

आपको बता दें कि वर्ष 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया को लेकर

फैसला सुनाया था कि वह निवेशकों को उनकी राशि ब्याज के साथ वापस करें।

14 नवंबर 2023 को sahara इंडिया के चीफ Subrata Roy का निधन हो गया।

वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी आखिरी सांस मुंबई में ली।

उनके निधन के बाद निवेशकों के मन में अपनी राशि को लेकर सवाल आने लगे।

दरअसल, इस साल जुलाई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था।

इस पोर्टल पर आवेदन देने के बाद निवेशकों को 45 दिन के भीतर उनके अकाउंट में राशि वापस मिल जाती है।

यह भी पढ़ें :Sahara grup के मुखिया सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, लम्बे समय से थे बीमार

आपको बता दें कि सहारा निवेशकों द्वारा निवेश की गई राशि सेबी के पास है।

ऐसे में आज सेबी की चीफ पर्सन Madhabi Puri Buch ने एक बयान में कहा कि

sahara रिफंड की प्रक्रिया जारी रहेगी। Subrata Roy की मृत्यु का असर इस प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा।

https://x.com/ANI/status/1725066902278668672?s=20

सुप्रीम कोर्ट के अधीन एक समिति है और हम सभी कार्रवाई उस समिति के तहत ही करते हैं।

कई निवेशकों को उनके पैसे वापस मिल गए हैं। जिन भी निवेशकों के

पास (सहारा में) निवेश के सबूत थे, उन्हें उनके पैसे मिल गया।

क्या sahara 2023 में पैसा लौटा रहा है?

हां, सहारा निवेशकों को उनके पैसे सहारा रिफंड पोर्टल के जरिये वापस मिल रहे हैं।

अगर आप इस पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसका पूरा प्रोसेस जानें-

Sahara India Refund Portal से निवेश राशि निकालना है आसान, जानिए क्या है प्रोसेस

मैं अपना sahara रिफंड कैसे चेक करें?

आपको सहारा रिफंड पोर्टल में आवेदन देना होगा। इसके बाद 45 दिन के भीतर

आपके बैंक अकाउंट में निवेश की गई राशि वापस आ जाएगी।

sahara रिफंड का लास्ट डेट कब तक है?

सहारा निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल 1 अगस्त से शुरू हो गया है।

फिलहाल, सरकार और सेबी ने इसमें आवेदन देने की आखिरी तारीख का एलान नहीं किया है।

सहारा का पैसा कब से भुगतान होगा?

इस साल 4 अगस्त से सहारा निवेशकों को उनके पैसे वापस मिलने शुरू हो गए थे।

वैसे सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन देने के बाद 45 दिन के भीतर निवेशकों को उनकी राशि वापस मिल जाती है।

सहारा रिफंड के लिए कौन सा दस्तावेज चाहिए?

सहारा रिफंड पोर्टल में आपको अपना आधार नंबर, मेंबरशिप नंबर,

फोटो और पैन कार्ड का आवश्यकता होती है। आपको मेंबरशिप नंबर और आधार नंबर के आखिरी

4 डिजिट को दर्ज करना होता है और अपने फोटो के साथ पैन कार्ड को अपलोड करना होता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related