Sahara Refund :क्या किसी सहारा निवेशकों को अब नहीं मिलेगा पैसा? खेल बड़ा है…ऐसे समझिए
Sahara Refund: देशभर के लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपये सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं। लोग अपने निवेश की रकम की वापसी का इंतजार करते-करते थक गए हैं ।
लेकिन सहारा इंडिया की मैच्योरिटी पूरा होने के बाबजूद भी अभी तक लोगों के पैसे वापस नहीं मिले हैं।
पुर्व में केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों के पैसे रिफंड के लिए सहारा रिफंड पोर्टल लांच किया गया था, जिस पर लाखों निवेशकों ने क्लेम के लिए अप्लाई किया था।
लेकिन इससे भी उन्हें कोई खास सहायता नहीं मिला,सहारा इंडिया में डुबे रुपये से लोग बहुत ही परेशान हैं।
निवेशकों ने इसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। सहारा इंडिया में सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से निवेशक हैं।
कुछ लोगों ने अपनी सारी गाढ़ी कमाई सहारा इंडिया में जमा कर दी है। और अब वह दर-दर भटक रहे हैं।
निवेश की अवधि पूरी जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिलने से कई राज्यों में लगातार सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फूटा लेकिन कोई हल नहीं निकला।
अब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है अब केंद्र में सरकार बनने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
